फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में फांसी लगाकर मजदूर ने जान दी

विज्ञापन
मृतक रामचंद्र का फाइल फोटो। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
नवाबगंज। सोहरामऊ थाना क्षेत्र के सतगुरुखेड़ा गांव में मजदूर का शव घर के कमरे में गमछे से लटका मिला। परिजनों ने पत्नी से अनबन के चलते खुदकुशी करने की जानकारी पुलिस को दी है।
विज्ञापन

गांव हसनापुर के मजरा सतगुरुखेड़ा निवासी रामचंद्र रैदास (40) मजदूरी कर परिवार का गुजारा चलाता था। पिता बच्चूलाल ने बताया कि बहू सुमन से अनबन के चलते बेटे ने कमरे में गमछे से लटककर जान दे दी। बताया कि देर रात लगभग दो बजे लघुशंका के लिए उठने पर बेटे का शव लटका देखा।
सांस चलने के अंदेशे पर परिजनों की मदद से उसे जुनाबगंज के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंगलवार सुबह पुलिस को जानकारी दी। उपनिरीक्षक विजय यादव ने शव पोस्टमार्टम भिजवाया। मृतक दो भाइयों में छोटा था। उसकी मौत से बेटे सचिन (21), आदर्श (8) व नीतू (17) का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की मां रामकुमारी ने बताया कि नशे की लत के चलते बेटे का अक्सर पत्नी से विवाद होता था। पत्नी से अनबन के चलते उसने जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें