दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती 7 माह की बच्ची आईजा।
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। शहर के भूरी देवी निवासी वसीम अकरम की सात माह की बेटी आईजा के दिल में दो छेद हैं। वह दिल्ली के एम्स में भर्ती हैं। इलाज कराने में मगरवारा स्थित एक कपड़ा फैक्टरी में काम करने वाले वसीम पर भारी कर्ज हो चुका है।
कल्लू ने बताया कि उनकी सात माह की पोती आईजा चार माह पहले इस बीमारी की चपेट में आई। कई डॉक्टरों को दिखाने के बाद आईजा को कानपुर के हैलट अस्पताल में पहुंचे। वहां से उसे लखनऊ रेफर किया गया। एंबुलेंस में आक्सीजन के सहारे जिंदगी और मौत से जूझ रही इस नन्हीं सी जान को लेकर वह राजधानी लखनऊ के एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल भटकते रहे लेकिन किसी ने भर्ती नहीं किया।
अंत में वापस हैलट पहुंचे तो आईजा को कार्डियोलॉजी भेजा गया। वहां से पलवल हरियाणा स्थित सत्य सांई इंटरनेशनल चाइल्ड अस्पताल ले जाया गया। हरियाणा से उसे दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल भेजा गया। 15 फरवरी को हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने भर्ती किया। कल्लू ने बताया कि डॉक्टरों के मुताबिक उसके दिल में दो छेद हैं और नली दबी है। जमा पूंजी खत्म होने से वह कर्जदार हो गया है। उसने जनप्रतिनिधियों सहित अन्य लोगों से मदद की गुहार लगाई है। मदद के लिए कल्लू के मोबाइल नंबर 8081055382 पर संपर्क कर सकते हैं।