फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पूर्व मंत्री ने बढ़ाया प्रतिभागियों का उत्साह

विज्ञापन
विजेता खिलाड़ियों के साथ मुख्य अतिथि स्वाति सिंह। स्रोत: विद्यालय
विज्ञापन
उन्नाव। पंचशिला इंटरनेशनल स्कूल में दो दिवसीय अंतरविद्यालयीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार की पूर्व राज्य मंत्री स्वाति सिंह ने उद्घाटन किया। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। विजेताओं के नाम की घोषणा और पुरस्कार वितरण 30 अक्तूबर को होगा।
विज्ञापन

स्कूल परिसर में आयोजित प्रतियोगिता में दौड़, कबड्डी, क्रिकेट, खो-खो, वॉलीबॉल, बैडमिंटन और शतरंज के मुकाबले हुए। एलपीएस और रेनबो पब्लिक स्कूल अर्जुनगंज, लखनऊ सहित कई स्कूलों की टीमें प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र तिवारी, वाइस चेयरमैन ऊषा तिवारी, सुशील निगम और फार्मेसी विभाग के निदेशक डॉ. अमरेश गुप्ता मौजूद रहे। स्वाति सिंह ने विद्यार्थियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता करने और हार-जीत से सीख लेकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया था। प्रतियोगिता के विजेताओं को 30 अक्तूबर को डांडिया नाइट समारोह में सम्मानित किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें