फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: एक और मरीज में स्वाइन फ्लू की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जिले में स्वाइन फ्लू के मामले बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट में सिकंदरपुर सरोसी ब्लॉक के युवक में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जिले में स्वाइन फ्लू के संक्रमितों की संख्या 11 हो गई है।
विज्ञापन

शेरपुर मरौंदा गांव निवासी 28 वर्षीय युवक कुछ दिनों से बीमार था। स्थानीय स्तर पर इलाज के बावजूद हालत में सुधार नहीं हुआ। परिजन उसे लखनऊ स्थित एसजीपीजीआई ले गए। वहां जांच में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। सीएमओ अजय शर्मा ने बताया कि युवक का इलाज एसजीपीजीआई में चल रहा है और उसकी हालत में सुधार है।
स्वाइन फ्लू एक संक्रामक बीमारी है जो संक्रमित व्यक्ति के संपर्क, खांसने या छींकने से निकले एयर ड्रॉपलेट के जरिये फैलती है। बारिश के मौसम में नमी और प्रतिरोधक क्षमता में कमी संक्रमण के प्रसार को तेजी से बढ़ाती है। इसी कारण हर साल बारिश में स्वाइन फ्लू तेजी से फैलता है। लोगों को मास्क लगाने और भीड़-भाड़ वाली जगहों से दूर रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन




बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ख्याल

बच्चों और बुजुर्गों की रोग प्रतिरोधक क्षमता सामान्य के मुकाबले कमजोर होती है। ऐसे में उनके संक्रमण की चपेट में आने का खतरा सामान्य वयस्क से अधिक होता है। डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और सांस की बीमारियों से पीड़ित बुजुर्गों में संक्रमण की स्थिति ज्यादा गंभीर होती है। ओपीडी आने वाले परिजनों से बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ख्याल रखने की अपील की जा रही है।



संक्रमित की हालत में सुधार

मथुरा से आठ दिन पहले लौटे ऊंचगांव निवासी 28 वर्षीय युवक को सांस लेने में दिक्कत थी। सीने में दर्द की शिकायत पर परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। वहां जांच के बाद स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। युवक को ट्रॉमा सेंटर स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है है। सीएमएस एसके शुक्ला ने बताया कि युवक की हालत अब पहले से बेहतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें