फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: 25 साल के सेवा का हवाला देकर शिक्षामित्रों ने मांगा विशेष टीईटी में मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। आदर्श शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष राकेश बाजपेई के नेतृत्व में शिक्षामित्रों ने विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन बीएसए को सौंपा। इसमें प्रदेश में कार्यरत करीब 1.47 लाख शिक्षामित्रों की समस्याओं के निराकरण की मांग की गई।
विज्ञापन

शिक्षामित्रों ने बताया कि उन्हें प्रतिमाह 18 हजार रुपये मानदेय मिलने लगा है। कैशलेस चिकित्सा सुविधा मिलने पर सरकार के प्रति आभार जताया। बताया कि बेसिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की अनिवार्यता को देखते हुए नवंबर 2026 में सेवारत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी आयोजित किया जाना प्रस्तावित है।
शिक्षामित्रों ने मांग की कि करीब 25 वर्षों से शिक्षा विभाग में शिक्षण कार्य कर रहे शिक्षामित्रों को भी विशेष टीईटी परीक्षा में शामिल होने का अवसर दिया जाए। इसके अलावा शिक्षामित्रों के सेवा स्थायीकरण के लिए सेवा नियमावली बनाए जाने, सेवा अवधि 62 वर्ष किए जाने और लंबित अंतर्जनपदीय एवं अंतःजनपदीय स्थानांतरण प्रक्रिया जल्द पूरी कराने की मांग की गई।
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में जिला अध्यक्ष राकेश बाजपेई के साथ बीरेन्द्र मिश्रा, धर्मेंद्र कुमार, बजरंगी, विनोद कुमार, सर्वेंद्र सिंह परिहार, अरुण द्विवेदी और रितेश अवस्थी समेत अन्य शिक्षामित्र शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें