फोटो -19-सीएचसी में छात्राओं से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लेते प्रभारी डॉ. प्रमोद कुमार। स्रोत:
पुरवा। क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय गढ़ाकोला की 14 छात्राओं की सीएचसी में नेत्र जांच की गई। स्वास्थ्य विभाग सितंबर में कमजोर दृष्टि वाली छात्राओं को निशुल्क चश्मे उपलब्ध कराएगा।
आरबीएसके की टीम ने 21 अगस्त को कस्तूरबा गांधी विद्यालय में छात्रों की स्वास्थ्य जांच की थी। यहां 14 छात्राओं की आंखों की रोशनी कमजोर मिली थी। मंगलवार को सभी 14 छात्राओं को सीएचसी बुलाया गया। यहां नेत्र चिकित्सक डॉ. राहुल बिहारी और नेत्र सहायक अनिल कुमार ने छात्राओं की आंखों की विस्तृत जांच की। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. प्रमोद कुमार ने छात्राओं से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी ली। उन्होंने बताया कि सितंबर के अंत तक सभी 14 छात्राओं को निशुल्क चश्मे दिए जाएंगे। (संवाद)