फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बारिश से दूसरे दिन का ट्रायल निरस्त, पहले दिन के प्रदर्शन पर चुनी जाएगी टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। अंडर-14 जनपदीय क्रिकेट टीम गठन के लिए दो दिवसीय चयन ट्रायल दूसरे दिन बारिश के चलते निरस्त कर दिया गया। अब पहले दिन के प्रदर्शन के आधार पर 30 खिलाड़ियों में टीम का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

बंथर के एवरेस्ट क्रिकेट मैदान में सोमवार को हुए चयन ट्रायल के पहले दिन 30 खिलाड़ी पहुंचे थे। खिलाड़ियों की दो टीमें बनाकर आपस में मैच कराया गया था। खिलाड़ियों ने गेंदबाजी, बल्लेबाजी, क्षेत्ररक्षण तथा विकेट कीपिंग का प्रदर्शन किया था। चयनकर्ताओं में जिला क्रिकेट एसोसिएशन के महामंत्री पीके मिश्रा, ओम मिश्रा व साकिर हुसैन ने खिलाड़ियों का आंकलन किया था। महामंत्री ने बताया कि मंगलवार को दूसरे चरण का ट्रायल बारिश के चलते रद्द कर दिया गया। अब पहले दिन के प्रदर्शन के आधार पर ही खिलाड़ियों का चयन करके जल्द टीम की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें