फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: भैंस की पूंछ पकड़कर गंगा की उपधारा पार कर युवक डूबा

विज्ञापन
फोटो-13-गंगा की उपधारा में डूबा सुनीत राठौर। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी। भैंस की पूंछ पकड़कर गंगा की उपधारा पार कर रहा चरवाहा पूंछ छूट जाने से डूब गया। चरवाहों की सूचना पर ग्रामीणों व स्थानीय गोताखोरों ने उसकी तलाश शुरू की। पीएसी भी शुक्रवार देर शाम तक तलाश करती रही लेकिन पता नहीं चला है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र फुलवैइया निवासी सुनीत राठौर (35) शुक्रवार को भैंस चराने गांव से एक किमी दूर गया था। गंगा की उपधारा भैंस की पूंछ पकड़कर पार कर रहा था। तेज बहाव के चलते पूंछ छूट जाने से धारा में डूब गया। साथी चरवाहों की सूचना पर ग्रामीण नाव व जाल लेकर पहुंचे और सुनीत की तलाश शुरू की। देर शाम तक कोई पता नहीं चल सका। उधर सुनीत के डूबने की सूचना से मां संतोषा कुमारी, पत्नी सीता, बेटे राजू व ईशू समेत अन्य परिजन बेहाल हैं। एसओ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि युवक के उपधारा में डूबने की सूचना मिली थी, तलाश की जा रही है।

फोटो-13-गंगा की उपधारा में डूबा सुनीत राठौर। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें