फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: वृद्धा को सांप ने डसा, झाड़-फूंक में गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांगरमऊ। कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार की शाम कंडा निकालते समय वृद्धा को सांप ने डस लिया। परिजन उपचार के बजाय झाड़-फूंक कराते रहते। इससे मौत हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के दुबहा निवासी प्रेमचंद्र ने बताया कि मां जगदेई (65) बृहस्पतिवार की शाम घर के बाहर बनी बठिया से कंडा निकाल रहीं थीं। तभी सांप ने डस लिया। घर वालों ने उनकी झाड़-फूंक कराई लेकिन हालत लगातार बिगड़ती गई। देर रात उनकी मौत हो गई। कोतवाल अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि बेटे प्रेमचंद्र की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें