फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बीघापुर कोतवाल और दरोगा लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
बीघापुर। पुष्प फाउंडेशन की ओर से छह दिन पहले मानपुर के पास आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में अनुमान से ज्यादा भीड़ और फिर संभालने में फेल बीघापुर कोतवाल और उपनिरीक्षक को लाइनहाजिर कर दिया गया है। उनके स्थान पर इंस्पेक्टर अश्विनी कुमार मिश्रा को बीघापुर का नया कोतवाल बनाया गया है।
विज्ञापन

30 अगस्त को मानपुर के पास पुष्प फाउंडेशन के रक्षाबंधन कार्यक्रम में अनुमति 15 हजार से ज्यादा महिलाओं की भीड़ पहुंच गई थी। कार्यक्रम के लिए आयोजकों ने 15 हजार की भीड़ जुटने की जानकारी दी थी लेकिन 40 हजार से अधिक महिलाओं को गिफ्ट के कूपन बांटे गए थे। पुलिस इसका अनुमान लगाने में फेल रही और हालात बिगड़ने पर, डीएम और एसपी को कार्यक्रम स्थल पहुंचना पड़ा था। इसी मामले में डीएम घनश्याम मीना पूर्व में एसडीएम आनंद कुमार नायक को हटा चुके हैं। अब एसपी जयप्रकाश सिंह ने बीघापुर कोतवाल अरविंद कुमार कटियार तथा दरोगा राधा रमण यादव को लाइनहाजिर कर दिया है। अश्विनी कुमार मिश्रा को बीघापुर कोतवाली की कमान दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें