फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: दो दिन से हो रही बारिश से नगर में पानी ही पानी

विज्ञापन
फोटो-31- बारिश से पुरवा सीएचसी में हुआ जलभराव। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
पुरवा। नगर में दो दिन से लगातार हो रही बारिश के कारण चारों ओर पानी भर गया है। अस्पताल, सरकारी कार्यालयों और विभिन्न मोहल्लों में हुए जलभराव से लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन


सोमवार से रुक-रुक कर हो रही बारिश से सीएचसी परिसर में भी पानी भर गया। इससे मरीजों और उनके तीमारदारों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा। सीएचसी से सटे रोशनखेड़ा मोहल्ले में भी भीषण जलभराव देखा गया। ब्लॉक को जाने वाली सीसी रोड पर भी लोगों को पानी से होकर गुजरना पड़ा। कटरा मोहल्ले में किसान कृषि केंद्र परिसर में बारिश का पानी भर गया। जोतपुर से शीतलगंज जाने वाली सीसी मार्ग पर भी जलभराव हुआ। मां आनंदेश्वरी माता मंदिर परिसर में भी पानी भर गया है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि नालों और नालियों की ठीक से सफाई न होने के कारण यह स्थिति बनी है। सीएचसी प्रभारी प्रमोद कुमार दोहरे ने बताया कि परिसर नीचा होने से बारिश का पानी भर जाता है। उन्होंने परिसर को ऊंचा कराने के लिए नगर पंचायत और सीएमओ को पत्र भेजा है। एसडीएम दिग्विजयसिंह ने नगर प्रशासन को जल निकासी के समुचित प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

फोटो-31- बारिश से पुरवा सीएचसी में हुआ जलभराव। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें