उन्नाव। सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में दो बुजुर्ग महिलाओं में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई हैं। दोनों महिलाएं बांगरमऊ तहसील क्षेत्र की हैं।
एसीएमओ डॉ. जयराम सिंह ने बताया कि संक्रमितों में एक गंजमुरादाबाद ब्लॉक के ब्योली गांव की 70 वर्षीय और दूसरी बांगरमऊ कस्बे के एक मोहल्ला निवासी 75 वर्षीय महिला है। बताया कि दोनों का लखनऊ के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीमों को संबंधित क्षेत्रों में भेजकर संक्रमित महिलाओं के संपर्क में आए परिजनों और आसपास के लोगों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग कराई गई है। एहतियात के तौर पर आवश्यक दवाएं भी दी गई हैं। लोगों से बुखार, खांसी, सांस लेने में परेशानी होने पर तत्काल डॉक्टर को दिखाने की अपील की जा रही है। (संवाद)