फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पंजीकृत 236 बच्चे, उपस्थित मिले सिर्फ 86

विज्ञापन
फोटो-9- विद्यालय का निरीक्षण करते एसडीएम दिग्विजय सिंह। स्रोत: राजस्व विभाग
विज्ञापन
असोहा। एसडीएम ने ब्लॉक क्षेत्र के मंगतखेड़ा कंपोजिट विद्यालय का सोमवार को निरीक्षण किया। इस दौरान पंजीकृत 236 बच्चों के सापेक्ष 86 ही उपस्थित मिले। इसके अलावा मिली तमाम खामियों की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजेंगे।
विज्ञापन

एसडीएम दिग्विजय सिंह सोमवार को मंगतखेड़ा कंपोजिट विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्हें परिसर में पानी भरा मिला। विद्यालय की बिल्डिंग भी जर्जर मिली। उपस्थिति रजिस्टर में दो शिक्षक अनुपस्थित मिले। स्टाफ ने दोनों के अवकाश पर होने की बात कही। पंजीकृत 236 बच्चों के सापेक्ष 86 बच्चे ही विद्यालय में उपस्थित मिले।
इसके अलावा मध्याह्न भोजन की गुणवत्तापूर्ण ठीक न मिलने, कुछ बच्चे बिना ड्रेस के पढ़ते मिलने, खेलकूद सामग्री न मिलने व विद्यालय में बाउंड्रीवॉल न होने जैसी खामियों पर एसडीएम ने नाराजगी जताते हुए बीईओ को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। बताया कि निरीक्षण की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें