फोटो-8- फल दुकानदार को दुकान हटाने का निर्देश देती टीम। स्रोत: कर्मचारी
बीघापुर। एनएचएआई ने राजस्व टीम और स्थानीय पुलिस के साथ बृहस्पतिवार को तहसील मुख्यालय के सामने बने अंडरपास के पास अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया। लंबे समय से यहां संचालित दुकाने नोटिस के बाद भी नहीं हटाई गई थीं।
पाटन कस्बा में तहसील मुख्यालय के सामने उन्नाव-लालगंज हाईवे की दोनों ओर की सर्विस रोड पर रेहड़ी दुकानदारों ने अतिक्रमण कर आवागमन बाधित कर रखा था। यहां अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती थी। राहगीर लंबे समय से अतिक्रमण को हटाने की मांग कर रहे थे। एनएचएआई की ओर से मई से लगातार अस्थायी दुकानें हटाने का नोटिस दिया जा रहा था लेकिन अतिक्रमण नहीं हटा। बृहस्पतिवार को एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर सेंथिल अरुण कुमार, सड़क सुरक्षा मैनेजर आनंद मोहन सिंह राजपूत, मेंटेनेंस मैनेजर प्रवीण पंघाल, मेंटेनेंस इंजीनियर संजीत कुमार राजस्व अमले व पुलिस बल के साथ पहुंचे और अतिक्रमण हटवायाा। थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि दुकानदारों को हिदायत दी गई है कि यदि दोबारा अतिक्रमण किया तो विधिक कार्रवाई की जाएगी।
फोटो-8- फल दुकानदार को दुकान हटाने का निर्देश देती टीम। स्रोत: कर्मचारी