फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: 24 घंटे में चार सेमी बढ़ा जलस्तर, लाल निशान से 18 सेमी दूर

विज्ञापन
फोटो-33-बांगरमऊ में प्रसूताओं को नाव से गांव के बाहर ले जातीं स्वास्थ्य कर्मी। स्रोत: कर्मी।
विज्ञापन
उन्नाव। गंगा का रुख अब खतरे के निशान की ओर हो गया है। 24 घंटे में चार सेमी बढ़ोतरी के साथ जलस्तर 112.820 मीटर पर पहुंच गया जो लाल निशान 113 मीटर से महज 18 सेमी दूर है। बांगरमऊ में भी अब स्थितियां खराब होने लगी हैं। यहां पर मुख्य रास्ते में पानी भरने से छह गांवों का संपर्क टूट गया।
विज्ञापन

गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से कटरी क्षेत्र में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। जगत नगर-सहजनी मार्ग से मल्लाहन पुरवा जाने वाले रास्ते पर पानी भर जाने से कटरी गदनपुर आहार, नयापुरवा, कुशालपुरवा, हरीगंज, धन्नापुरवा और मल्लाहनपुरवा गांवों का संपर्क मुख्य मार्ग से टूट गया। इसी बीच धन्नापुरवा में शानू और संध्या को प्रसव पीड़ा शुरू होने पर परिजनों ने एंबुलेंस बुलाई पर रास्ते में पानी होने के कारण एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच सकी। सूचना मिलने पर सीएचओ मानसी और आशा रूबी व मालती नाव से गांव पहुंची और दोनों गर्भवतियों को नाव से गांव से लाकर किनारे तक पहुंचाया। इसके बाद सीएचसी में भर्ती कराया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. मुकेश सिंह ने टीम के प्रयास की सराहना की।
वहीं देर शाम क्षेत्र में स्थिति का जायजा लेने के लिए उपजिलाधिकारी बृजमोहन शुक्ला पहुंचे। उन्होंने लेखपाल को बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों की सहायता और आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन



500 बीघा फसल डूबी, 25 गांवों तक पहुंचा पानी

सफीपुर। बाढ़ का पानी लगातार बढ़ने से जमालनगर स्थित कल्याणी नदी का पुल डूब चुका है। अब तक 500 बीघे में बोई फसल डूब चुकी है। अब पानी 25 गांवों के बाहर तक पहुंच गया है। पशुओं के लिए भी चारे की समस्या खड़ी हो गई है। एतबारपुर निवासी सुनील ने बताया कि बोया गया चारा डूब गया है। आसपास घास के मैदानों पर भी पानी भर गया है। एसडीएम फाल्गुनी सिंह ने बताया कि जमालनगर के अलावा अन्य मार्ग सुरक्षित हैं। आवागमन बना हुआ है। और पानी बढ़ता है तो सभी संपर्क मार्गों के लिए नाव तैयार रखी गई हैं गांव के अंदर पानी जाने की सूचना मिलती है तो ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाएगा।


ग्रामीणों के घरों के पास पहुंचा पानी
परियर। गंगा का जलस्तर अब ग्रामीणों के घरों के आसपास तक पहुंच गया है। गंगा रेती के बाद गांव के किनारों की भी फसलें पूरी तरह डूब गई हैं। बाबूबंगला, चंडीबंगला, देवीपुरवा, पनपथा, कोलवा आदि गांवों में किनारे पर बने घरों के पास तक बाढ़ का पानी पहुंच गया है। ग्रामीण व क्षेत्रीय लेखपाल बढ़ते जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं।

फोटो-33-बांगरमऊ में प्रसूताओं को नाव से गांव के बाहर ले जातीं स्वास्थ्य कर्मी। स्रोत: कर्मी।

फोटो-33-बांगरमऊ में प्रसूताओं को नाव से गांव के बाहर ले जातीं स्वास्थ्य कर्मी। स्रोत: कर्मी।

फोटो-33-बांगरमऊ में प्रसूताओं को नाव से गांव के बाहर ले जातीं स्वास्थ्य कर्मी। स्रोत: कर्मी।

फोटो-33-बांगरमऊ में प्रसूताओं को नाव से गांव के बाहर ले जातीं स्वास्थ्य कर्मी। स्रोत: कर्मी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें