सफीपुर। विधायक बंबा लाल दिवाकर ने कहा कि शिक्षा ही मानव उत्थान का सबसे बड़ा हथियार है। इसमें सभी को बढ़-चढ़ कर योगदान देना चाहिए। ये बातें उन्होंने ब्लॉक सभागार में शनिवार को आयोजित उन्मुखीकरण कार्यशाला में कही।
उन्होंने कहा कि बच्चे शिक्षित होंगे तभी समाज आगे जाएगा। कहा कि पहले स्कूलों की छतें टपकती थीं, अब भाजपा सरकार ने उनका कायाकल्प कर दिया। इससे छात्र सुरक्षित हैं। बीईओ अनीता शाह ने प्रबंध समितियों की बैठक कर विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाने व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने की बात कही।
विधायक ने फहमीदा खातून, नाजो, नजमा, आराधना, दीपिका, ज्योति, सोनिया, जयंती व प्रेमलता द्वारा बनाई गई रंगोली की सराहना की। छात्रा श्रद्धा, गौरी, कृष्णा, गीत, संध्या, रीत, गुंजन, पूजा, पायल आदि ने सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। यहां बीडीओ श्वेता त्रिपाठी, शिक्षक विश्वनाथ तिवारी, सत्यप्रकाश द्विवेदी, ज्ञानेंद्र कुशवाहा, पूजा खन्ना, रेनू तिवारी, अमरेंद्र यादव, लकी रावत, अभिज्ञान तिवारी, अभिषेक दीक्षित, गजेंद्र सिंह यादव आदि रहे।