फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने नष्ट कराया पनीर व पेठा

विज्ञापन
विज्ञापन
चकलवंशी। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों में अनिल कुमार कटियार, राजेंद्र प्रसाद, आशीष वर्मा, पल्लवी शर्मा, आकांक्षा जायसवाल, रुचि वाजपेयी व उपासना साह ने हसनगंज व सफीपुर क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। कई दुकानों से पेठा और पनीर नष्ट कराया।
विज्ञापन

रसूलाबाद के लोचनखेड़ा में दीपक कुमार के यहां से कई दिन पुराना 110 किलो पनीर और चार क्विंटल पेठा नष्ट कराया। इतना ही ही पेठा निर्माण इकाई को बंद कराया। बीरमपुर में अफाक के यहां से 15600 रुपये कीमत का 60 किग्रा पनीर को नष्ट कराया। देवेंद्र दीक्षित के यहां से खोया व मिश्रित दूध, देवगांव में भानू प्रताप और जमालुद्दीनपुर में अनिल शुक्ला के यहां से सरसों का तेल, अशरफ व इरफान के यहां से पनीर का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा। साथ ही 58 किग्रा नष्ट भी कराया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें