फोटो-24-पुलिस चौकी में मौजूद श्रद्धालु। स्रोत: पाठक
गंजमुरादाबाद। नगर के मोहल्ला आनंदीटोला स्थित प्राचीन आनंदी देवी मंदिर परिसर में असामाजिक तत्वों ने बृहस्पतिवार की रात फुलवारी तहस-नहस कर दी। मंदिर परिसर में लगे पेड़-पौधों को काट और उखाड़कर फेंक दिया गया। सुबह श्रद्धालुओं ने यह हाल देखा तो नाराज हो गए। श्रद्धालुओं ने तत्काल नगर पुलिस चौकी पहुंचकर तहरीर दी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
श्रद्धालुओं ने बताया कि बृहस्पतिवार की देर रात कांवड़ियों का जत्था लोधेश्वर मंदिर रवाना हुआ था जिसके बाद असामाजिक तत्वों ने इस घटना को अंजाम दिया। चौकी प्रभारी अनिल कुमार साहू ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर पकड़ा जा सके।