उन्नाव। उन्नाव-हरदोई मार्ग पर हुलासी कुआं गांव के पास शुक्रवार सुबह तीन बाइकें आपस में भिड़ गईं। इस हादसे में तीन साल की बच्ची समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
हरदोई के बिलग्राम निवासी छोटेलाल तीन साल की भतीजी आनंदी के साथ वैवाहिक कार्यक्रम से घर लौट रहे थे। इसी दौरान आगे चल रहे डंपर से बचने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दो अन्य बाइकों से टकरा गई। दूसरी बाइक पर सवार अटवा गांव का लवकुश और तीसरी बाइक पर सवार शाहपुर का आकाश अपने दादा रामकृष्ण के साथ सफीपुर से गांव जा रहे थे। सभी घायल हेलमेट पहने हुए थे।