फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सोशल मीडिया पर किसी अनजान से न करें दोस्ती

विज्ञापन
शहर के मास्टर माइंड पब्लिक स्कूल में छात्राओं को जानकारी देतीं एसओ महिला थाना रेखा सिंह। स्रोत:
विज्ञापन
उन्नाव। मिशन शक्ति अभियान के तहत मंगलवार को जिले में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें छात्राओं और महिलाओं को उनके अधिकार बताए। साथ ही विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी और साइबर अपराधियों से बचने के टिप्स भी दिए।
विज्ञापन

शहर के मास्टर माइंड पब्लिक स्कूल में सदर कोतवाली और महिला थाना की टीम ने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर बताए। महिला थाना प्रभारी रेखा सिंह ने छात्राओं से कहा कि किसी भी अपरिचित व्यक्ति से सोशल मीडिया पर दोस्ती न करें। कोई अपरिचित व्यक्ति वीडियो कॉल करे तो मोबाइल का फ्रंट कैमरा अंगुली या किसी अन्य चीज से बंद रखें। व्यक्ति परिचित हो तभी वीडियो कॉल पर बात करें। साइबर ठग बात करने के दौरान फोटो लेकर एडिट कर परेशान कर सकते हैं। इनाम और सस्ते सामान का लालच देकर कोई भी एप या लिंक खोलने के लिए कहे तो ऐसा न करें।
सदर चौकी इंचार्ज इंद्रदेव उपाध्याय ने यूपी-112, 1090 आदि हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। एसआई राकेश कुमार सिंह, एसआई कंचन सिंह भी मौजूद रहे।

एसओ ने किया जागरूक
सफीपुर। आसीवन थाना क्षेत्र के जारुल्लानगर में मंगलवार का मिशन शक्ति के तहत कार्यक्रम आयोजित हुआ। थानाध्यक्ष ने एंटी रोमियो टीम के साथ महिलाओं और बालिकाओं हेल्पलाइन नंबरों व योजनाओं के बारे में बताया। ऑपरेशन सुदर्शन के तहत नशा मुक्ति के बारे में भी जानकारी दी। कार्यक्रम में शांति, रूपरानी और विजयलक्ष्मी को उपहार देकर सम्मानित किया गया। यहां प्रधान प्रतिनिधि सरोज सैनी, अनीता गौतम व महिला आरक्षी आदि रहे। (संवाद)
विज्ञापन


एसडीएम और सीओ ने दी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी
बांगरमऊ। क्षेत्र के आरएस इंटर कालेज में मिशन शक्ति के तहत मंगलवार हुए कार्यक्रम में एसडीएम ब्रजमोहन शुक्ला व सीओ संतोष कुमार सिंह ने बालिकाओं को महिला हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। कहा कि किसी आपात स्थिति में तत्काल इन नंबर की मदद ली जा सकती है। कार्यक्रम में कोतवाल चंद्रकांत सिंह, आरक्षी सेविका, प्रधानाचार्य संतोष कुमार, अंजू बाजपेई, प्रिया श्रीवास्तव, दीपाली पटेल मौजूद रहे। (संवाद)





नारी अबला नहीं, सबला है
पुरवा। मंगलवार को विकासखंड के गांव त्रिपुरारपुर में स्थित मां मड़फी देवी मंदिर में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला आरक्षी सुमन यादव, पूजा, निराला, भावना आदि ने छात्राओं व महिलाओं को जागरूक किया। छात्राओं से नारी अबला नहीं बल्कि सबला है। इसे सार्थक करने के लिए तमाम टिप्स भी दिए। (संवाद)

फोटो नंबर-12- चमरौली जीजीआईसी चौराहा के पास सीसी टीवी कैमरा लगाते कर्मचारी। स्रोत: पुलिस
बालिका विद्यालयों के पास पुलिस ने लगवाए कैमरे
हसनगंज। सीओ ने 112 और 1090 पर जिन स्कूलों के आसपास छात्राओं से अभद्रता और छेड़छाड़ की घटनाएं ज्यादा मिलीं उनके आसपास सीसीटीवी कैमरे लगवाए। सीओ अरविंद कुमार चौरसिया ने बताया कि मिशन शक्ति के तहत अजगैन कोतवाली के चमरौली राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, हसनगंज के मठरिया में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सहित दस स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। बताया कि प्रयास कर रहे हैं कि इसी तरह अन्य स्थानों पर भी स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों पर कैमरे लगवाए जाएं। (संवाद)

शहर के मास्टर माइंड पब्लिक स्कूल में छात्राओं को जानकारी देतीं एसओ महिला थाना रेखा सिंह। स्रोत:

शहर के मास्टर माइंड पब्लिक स्कूल में छात्राओं को जानकारी देतीं एसओ महिला थाना रेखा सिंह। स्रोत:

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें