फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सांड के हमले से युवक की मौत, पिता गंभीर

विज्ञापन
फोटो-6-जगदीश (फाइल फोटो)
विज्ञापन
चकलवंशी (उन्नाव)। मक्के की फसल चर रहे मवेशियों को भगाने गए पिता-पुत्र पर सांड ने हमला कर दिया। इससे बेटे की मौत हो गई, जबकि पिता की हालत गंभीर है। उनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

माखी थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर गांव निवासी रज्जू (62) का खेत आबादी के पास है। इसमें मक्का की फसल बोई है। शनिवार की सुबह छुट्टा मवेशी मक्के की फसल को नुकसान पहुंचा रहे थे। मवेशियों को निकालने के लिए जगदीश (30) अपने पिता रज्जू के साथ लाठी लेकर खेत से निकालने के लिए पहुंचा। बहन आशा ने बताया कि छुट्टा सांड ने पिता पर हमला कर दिया। उनको बचाने भाई जगदीश गया तो सांड ने भाई की गर्दन में सींग मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर मचाने पर ग्रामीणों ने मवेशियों को खदेड़ कर दोनों को मियागंज सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने जगदीश को मृत घोषित कर दिया है। रज्जू को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इसमें गर्दन में सींग घुसने से मौत की पुष्टि हुई है। जगदीश तीन बहनों का इकलौता भाई और माता-पिता का बुढ़ापे सहारा था। बेटे की मौत से मां चंदाकली और अन्य परिजन बेहाल हैं।
थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। गर्दन में सींग घुसने से मौत हुई है। पिता का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

फोटो-6-जगदीश (फाइल फोटो)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें