फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: दिव्यांग युवक को कल्याणी नदी में डुबाने का आरोप, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी। कल्याणी नदी में नहाते समय एक दिव्यांग युवक डूबने से बचा। परिजनों ने गंभीर हालत में सीएचसी पहुंचाया। यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर खेल-खेल में डुबोने की कोशिश का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव तालिबपुर रहली निवासी सुभाष उर्फ कल्लू (20) पुत्र रमेश दिव्यांग है। शनिवार को घर से आधा किमी दूर कल्याणी नदी पुल के पास साथियों के साथ नहाने गया था। पिता रमेश ने बताया कि दोपहर 1:30 बजे गांव के बच्चों ने बताया कि सुभाष को गांव का ही एक युवक खेल-खेल में नदी के पानी में डुबो रहा है। मौके पर पहुंचकर बेटे को गंभीर हालत में सीएचसी लाए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया कि बचपन में बेटा फालिस के चलते एक हाथ से दिव्यांग है। थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि घटना का पता चला है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें