मौरावां। कालूखेड़ा-असरेंदा मार्ग पर खजुहाखेड़ा मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक मवेशी से टकराने से युवक गंभीर घायल हो गया। राहगीरों ने असोहा सीएचसी पहुंचाया, डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वह हेलमेट नहीं लगाए थे।
थाना क्षेत्र के गांव हरदी निवासी भग्गू रावत का बेटा रामकरन (20) चेन्नई में काम करता था। भाई रामबरन ने बताया कि एक सप्ताह पहले वह घर आया था और सात सितंबर को लौटना था। सोमवार की शाम काम से कालूखेड़ा बाजार जाने की बात कहकर निकला था। कालूखेड़ा-असरेंदा मार्ग पर खजुहाखेड़ा मोड़ के पास उसकी बाइक मवेशी से टकरा गई। इससे वह उछलकर सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गया।
नीय लोगों ने एंबुलेंस से असोहा सीएचसी भेजा। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक आठ भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था। बेटे की मौत से मां वंदना सहित अन्य परिजन बेहाल हैं। असोहा थानाध्यक्ष फूल सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।