फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: हाईवे पर डिवाइडर में टकराई तेज रफ्तार बाइक किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बीघापुर। उन्नाव-रायबरेली राजमार्ग पर बहुराजमऊ गांव की कट के पास तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में घायल किसान अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बीघापुर कोतवाली क्षेत्र के बहुराजमऊ गांव निवासी किसान राघवेंद्र सिंह उर्फ सोनू (40) बृहस्पतिवार को बाइक से लालकुआं रक्षाबंधन के लिए सामान खरीदने गए थे। शाम करीब चार बजे बाइक से घर लौटते समय हाईवे पर बहुराजमऊ गांव के कट के पास तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हेलमेट न लगाए होने से राघवेंद्र के सिर में गंभीर चोट आई। लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत से मां संतोषा, पत्नी गोल्डी, छोटा भाई गोलू बेहाल हैं। मृतक के दो बच्चों में आराध्या और आद्या हैं। कोतवाल अरविंद कुमार कटियार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें