पुरवा। तौरा गांव में तेरहवीं संस्कार से लौटे दंपती पर पड़ोसी युवक ने घर की महिलाओं के साथ हमला बोल दिया। मारपीट में युवक को गंभीर चोट आई। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया।
कोतवाली क्षेत्र के तौरा गांव निवासी प्रभा ने बताया कि 23 अगस्त की रात वह तेरहवीं संस्कार से पति हंसराज के साथ घर लौटी। रात करीब आठ बजे पड़ोसी इंद्रजीत ने पत्नी पूनम और परिवार की आरती और फूलमती के साथ मिलकर सहन के पुराने विवाद में गाली-गलौज करने लगे। गाली देने का विरोध किया तो पत्थर फेंककर मारना शुरू कर दिया। बाद में इंद्रजीत ने कुल्हाड़ी से पति पर हमला किया। इससे वह गंभीर घायल हो गए। पति को सीएचसी लाया गया, प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाल भवन सिंह मौर्य ने बताया कि तहरीर के आधार पर दंपती और महिला पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।