फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पूर्व प्रधान के घर से 5.24 लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। अजैयाखेड़ा गांव में पूर्व प्रधान के घर में दाखिल हुए चोरों ने अलमारी में रखे 24 हजार रुपये ओर पांच लाख के जेवर चुरा ले गए। पीड़ित ने शिकायत की, पुलिस ने जांच की, लेकिन घटना को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन

अजगैन कोतवाली क्षेत्र के अजैयाखेड़ा गांव के पूर्व प्रधान कामता प्रसाद ने बताया कि घर में मंगलवार रात चार छत के रास्ते से अंदर दाखिल हुए। कमरा खुला होने से वहां रखी अलमारी से चोर 24 हजार रुपये और बहू के करीब पांच लाख कीमत के जेवर चुरा ले गए। बुधवार सुबह छह बजे जब घर वालों की नींद खुली तो सामान बिखरा देखा, तब घटना का पता चला। पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने जांच की। कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया की प्रार्थना पत्र मिला है मामले की जांच की जा रही है घटना संदिग्ध लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें