फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पीएम ने दी नसीहत, परीक्षा में न लें तनाव

विज्ञापन
फोटो-33- केंद्रीय विद्यालय में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में मौजूद छात्र-छात्राएं। स्रोत: ​शिक
विज्ञापन
उन्नाव/सोनिक। आगामी बोर्ड परीक्षा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों से बात की और बिना किसी तनाव के परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

जिले के सभी कॉलेजों में दिखाए गए लाइव प्रसारण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बच्चों को बताया कि परीक्षा नजदीक आ गई है, ऐसे में तनाव लेने की जरूरत नहीं है। कहा कि सिर्फ रटने से काम नहीं चलेगा। पढ़ाई के साथ आराम, नई स्किल सीखने और अपनी अभिरुचि के बीच तालमेल बिठाना जरूरी है। उन्होंने छात्रों को एआई का सही प्रयोग कर पढ़ाई में मदद लेने की सलाह दी।
पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में शुक्रवार को प्रधानमंत्री के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का यूट्यूब के माध्यम से सजीव प्रसारण छात्र-छात्राओं को दिखाया गया। स्कूल में कक्षा छह से 12 तक के कुल 575 विद्यार्थियों ने यह प्रसारण देखा। जिनमें 291 छात्र व 284 छात्राएं शामिल रहीं। कार्यक्रम में अभिभावकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए उन्हें प्रसारण का लिंक भेजा गया। इसके माध्यम से 175 अभिभावकों ने घरों से परीक्षा पर चर्चा का प्रसारण देखा।
विज्ञापन

प्राचार्य केपी यादव ने बताया कि इस कार्यक्रम से विद्यार्थियों को तनाव से मुक्ति, सकारात्मक सोच व आत्मविश्वास से परिपूर्ण होकर परीक्षा के लिए तैयार रहने का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के दौरान उपप्राचार्य संजय शर्मा, संजय गुप्ता, राजकुमार, रंजीत यादव, नृपेंद्र कुमार, अभिषेक द्विवेदी, पवन मौर्य आदि शिक्षक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें