फोटो-20-जितेंद्र द्विवेदी (फाइल फोटो)
गंजमुरादाबाद। हरदोई-उन्नाव मार्ग पर जगटापुर गांव के पास वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पीछे बैठा साथी बाल-बाल बच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वह हेलमेट नहीं लगाए था।
बांगरमऊ कोतवाली के गंजमुरादाबाद नगर कस्बा निवासी अजय तिवारी के घर शुक्रवार को उपनयन संस्कार कार्यक्रम था। बेहटामुजावर थानाक्षेत्र के जोगीकोट निवासी जितेंद्र कुमार द्विवेदी (35), पत्नी आस्था और बच्चों के साथ बुधवार को बहनोई अजय के यहां उपनयन कार्यक्रम में शामिल होने आए थे।
बृहस्पतिवार की शाम अपने कानपुर निवासी मित्र चिराग के साथ बाइक से घूमने निकले थे। रात आठ बजे बांगरमऊ से गंजमुरादाबाद लौट रहे थे। हरदोई-उन्नाव मार्ग पर एक्सप्रेसवे पर टोल प्लाजा के पास वाहन की टक्कर से वह घायल हो गए। पुलिस ने घायल जितेंद्र को ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया था। रास्ते में उसकी मौत हो गई।
परिजन शव घर लाए और नानामऊ घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। जितेंद्र ने अपना हेलमेट साथी चिराग को दे दिया था, इससे चिराग की जान बच गई। जितेंद्र घर में किराना की दुकान किए थे। पति की मौत से पत्नी और अन्य परिजन बेहाल हैं। कोतवाल अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है।
फोटो-20-जितेंद्र द्विवेदी (फाइल फोटो)