फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: युवती का घर में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बीघापुर। भगवानखेड़ा गांव में युवती का शव घर में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने जांच की तो भाई ने घरेलू विवाद में खुदकुशी की बात बताई। पोस्टमार्टम में हैंगिंग की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

बारासगवर थानाक्षेत्र के गांव भगवानखेड़ा निवासी लक्ष्मीनारायण पाल की बेटी गोल्डी (19) पढ़ाई नहीं करती थी। वह घर के काम में हाथ बंटाती थी। शुक्रवार सुबह उसका शव घर में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। जांच करने पहुंची पुलिस को भाई विनय ने बताया कि घर के कामों को लेकर हुए विवाद में बहन ने यह कदम उठा लिया। अन्य कोई बात सामने न आने पर पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम कराया। वह चार भाई-बहनों में सबसे छोटी थी।
बेटी की मौत से मां रामादेवी सहित अन्य परिजन बेहाल हैं। थानाध्यक्ष धर्मेंद्रनाथ मिश्र ने बताया कि परिजनों ने घरेलू विवाद में यह कदम उठान की बात बताई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें