फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पति से विवाद से आहत महिला ने फंदा लगा दी जान

विज्ञापन
फोटो-11- मद्दूखेड़ा में कलावती के आत्महत्या की घटना में परिजनों ने जानकारी लेते कोतवाल। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
सफीपुर। मद्दूखेड़ा गांव में पति से विवाद से आहत पत्नी ने घर से करीब 500 मीटर दूर आम के बाग में फंदा लगाकर जान दे दी। बताया जाता है कि पति-पत्नी में आए दिन विवाद होता था।
विज्ञापन

बताया जाता है कि कोतवाली क्षेत्र के मद्दूखेड़ा गांव निवासी रामरतन बृहस्पतिवार की रात शराब पीकर घर पहुंचा। पति को नशे की हालत में देखकर पत्नी कलावती (55) ने विरोध जताया। विवाद के बाद पत्नी कलावती रात करीब 10 बजे घर से बिना बताए निकल गई। काफी देर तक घर नहीं आई तो परिजनों ने तलाश की लेकिन कुछ पता न लगने पर घर लौट आए। शुक्रवार की सुबह घर से करीब 500 मीटर दूर गांव के ही प्रमोद के आम के बाग में रस्सी के फंदे से उसका शव लटका मिला।
पुलिस को पति ने खुद विवाद की बात बताई लेकिन यह उसे नहीं पता था कि पत्नी आत्महत्या कर लेगी। उसने बताया कि कलावती ने 18 साल पहले उससे दूसरी शादी की थी। उसके पहले पति मुन्नीलाल की मौत हो गई थी। पहले पति से चार बच्चे सूरज, शेखर, करन और सुमन सभी का विवाह करने के बाद पति-पत्नी साथ रहते थे। एसओ एसएन त्रिपाठी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, हैंगिंग की पुष्टि हुई है। किसी ने कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें