फोटो-18- चोरी के खुलासे के लिए एसपी जयप्रकाश सिंह को ज्ञापन देते पदाधिकारी। स्रोत: पाठक
- फोटो : bhadrawah news
उन्नाव। बक्सर स्थित मां चंडिका देवी मंदिर में छह दिन पहले हुए दानपात्र चोरी के मामले का खुलासा न होने पर नाराजगी है। सनातन उत्थान सेवा समिति के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को एसपी को ज्ञापन देकर जल्द खुलासे की मांग की है।
बारासगवर थानाक्षेत्र के बक्सर में मां चंडिका देवी मंदिर परिसर से दो जनवरी की रात चोरों ने माता रानी के गर्भगृह के पास रखा दानपात्र चोरी कर लिया था। सीसीटीवी की जांच में पता चला था कि चोर ने पहले मां के पैर छुए और फिर चोरी की थी। फुटेज में चोर दिखे लेकिन चेहरे पर कपड़ा लपेटे होने से पुलिस उन तक नहीं पहुंच सकी है।
बृहस्पतिवार को सर्व सनातन उत्थान सेवा समिति के पदाधिकारी और अधिवक्ताओं के प्रतिनिधि मंडल ने एसपी जयप्रकाश सिंह से मुलाकात की। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश शुक्ला ने घटना के जल्द खुलासे की मांग की है। इस दौरान अजय पांडेय, रत्नेश त्रिपाठी, कृष्णकुमार बाजपेई, सौरभ श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।