फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: नीट में भाई-बहन ने हासिल की सफलता

विज्ञापन
फोटो-21-प्रखर वर्मा।
विज्ञापन
बेहटामुजावर। रसूलपुर रूरी में संचालित श्रीविश्वंभर दयालु त्रिपाठी राजकीय महाविद्यालय के बीएससी तृतीय वर्ष के सगे भाई-बहन ने एक साथ नीट पास किया है। इस पर शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन

महाविद्यालय में बीएससी तृतीय वर्ष के छात्र प्रखर वर्मा और इसी कक्षा की छात्रा पलक वर्मा ने नीट में सफलता हासिल की है। दोनों सगे भाई-बहन हैं। यह महाविद्यालय एवं क्षेत्र के लिए विशेष उपलब्धि है। प्राचार्य डॉ. कृष्णकांत दुबे ने प्रखर एवं पलक को बधाई देते हुए कहा कि ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों की ऐसी उपलब्धियां महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय हैं। उन्होंने कहा कि दोनों विद्यार्थियों ने मेहनत और लगन से यह सिद्ध कर दिया है कि सीमित संसाधनों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति और निरंतर परिश्रम से बड़े लक्ष्य प्राप्त किए जा सकते हैं।
महाविद्यालय के प्रवक्ता डाॅ. नलिन कुमार सिंह, डाॅ. नवनीत कौर, डाॅ. अरविंद कुमार, अमित कुमार, विनीत कुमार, डाॅ. अनुराग रावत, डॉ. कुलदीप कुमार शुक्ला, डाॅ. सुनील कुमार, डॉ. प्रिया वर्मा, अनिल कुमार ने भी दोनों को बधाई व शुभकामनाएं दी।

फोटो-21-प्रखर वर्मा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें