फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: डेढ़ बीघा जमीन भाइयों के नाम करने के छह दिन बाद वृद्धा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनगंज। फतेहाबाद स्थित मायके में रह रही वृद्धा की बृहस्पतिवार को मौत हो गई। डेढ़ बीघा जमीन को भाइयों के नाम दर्ज कराने के बाद हुई मौत पर वृद्धा के देवर ने हत्या का आरोप लगाया। हालांकि पोस्टमार्टम में बीमारी से मौत की बात सामने आई।
विज्ञापन

औरास थानाक्षेत्र के राई गांव निवासी सुंदारा (60) के पति की कई साल पहले मौत हो गई थी। कोई संतान न होने से वह देवर रामशंकर और मेवालाल के साथ रहती थीं। रामशंकर ने बताया कि रक्षाबंधन पर उनके भाई हरिश्चंद्र और गोवर्धन उन्हें अपने साथ मायके गढ़ी फतेहाबाद ले गए थे। तब से वहीं रह रही थीं। तीन सितंबर को दोनों भाइयों ने सुंदारा की डेढ़ बीघा जमीन अपने नाम करा ली। छह दिन बाद बृहस्पतिवार को उनकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई।
देवर ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया, बीमारी से मौत के बाद ससुराल वाले शव लेकर गए और वहीं अंतिम संस्कार कर दिया।कोतवाल शरद कुमार ने बताया कि महिला की मौत के मामले में पोस्टमार्टम कराया गया है। बीमारी से मौत की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें