फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: शीलू ने आल्हा सुनाकर लोगों में जोश भरा

विज्ञापन
फोटो-22-आल्हा गायन करतीं गायिका शीलू। स्रोत: आयोजक।
विज्ञापन
नवाबगंज। विकास खंड की ग्राम पंचायत दिलवल में आल्हा गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें गायिका शीलू ने आल्हा सुनाकर लोगों में जोश भरा। आयोजकों ने शीलू को सम्मानित किया।
विज्ञापन

दिलवल स्थित मुरलीधर धाम में आयोजित आल्हा गायन में गायिका शीलू ने शिरकत की। शीलू ने पहले जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद गायन शुरू किया। उन्होंने ‘बड़े लड़ैया महोबे वाले, जिनकी मार सही न जाय। एक को मारे दो मर जावे, तीसरा खौफ खाय मर जाय’ के साथ बारह बरस लौ कूकर जीवै, औ तेरह लौ जियै सियार। बरस अठारह क्षत्री जीवै, आगे जीवै को धिक्कार’ सुनाकर लोगों में रोमांचित कर दिया। आयोजक प्रदीप व कुलदीप तिवारी ने अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। इस मौके पर अनुराग तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें