फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: मिट्टी धंसने से टूटीं कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की नालियां

विज्ञापन
फोटो-35- कानपुर-लखनऊ लेन पर बेगमखेड़ा गांव के पास किमी संख्या 31.6 के पास टूटी नाली। संवाद
विज्ञापन
असोहा/नवाबगंज। कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को चार स्थानों पर सड़क किनारे की मिट्टी धंसने से जलनिकासी के लिए बनाई गईं कंक्रीट की नालियां क्षतिग्रस्त हो गईं। समय रहते मरम्मत न हुई और तेज बारिश हुई तो मिट्टी धंसने और सड़क को नुकसान पहुंचने का खतरा हो सकता है। उधर, सड़क की साइड पटरी (फुटपाथ) को धंसने से रोकने और किनारे की मिट्टी का कटान रोकने के लिए निर्माण एजेंसी पीएनसी ने रोलर चलाकर ठीक कराया है।
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर रोज कहीं न कहीं खामियां नजर आ जाती हैं। शुक्रवार को कानपुर से लखनऊ जाने वाली लेन में चार स्थानों पर नालियां क्षतिग्रस्त दिखीं। किलोमीटर संख्या 44 मेदपुर गांव के पास बारिश से किनारे की मिट्टी धंस गई और कंक्रीट की नाली टूट गई। तेज बारिश होने पर मिट्टी बहने और सड़क को नुकसान पहुंचने का खतरा है। इसी लेन में किलोमीटर संख्या 40.6 बछौरा गांव के पास भी साइड पटरी धंस गई है। किमी संख्या 40.5 के पास साइड पटरी और नाली क्षतिग्रस्त है।
कानपुर-लखनऊ लेन पर काशीपुर गांव के पास किलोमीटर संख्या 32 के पास और किलोमीटर संख्या 31.6 बेगमखेड़ा गांव के पास ड्रेनेज नाली क्षतिग्रस्त है। जानकारों का कहना है कि यहीं कमियां हैं जिन्हें नजरअंदाज करने और समय से मरम्मत न कराने से बारिश में मिट्टी बह रही और फुटपाथ व सड़क को नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन

लखनऊ से कानपुर लेन पर आजाद मार्ग टोल प्लाजा से पुरवा-उन्नाव मार्ग के अंडरपास तक निर्माण एजेंसी पीएनसी ने सड़क की साइड पटरी और स्लोप की मिट्टी बह जाने वाले स्थानों पर कंक्रीट और स्टोन डस्ट डालकर इसकी रोड रोलर से मरम्मत शुरू कराई है। इससे जिन स्थानों पर अभी तक पानी रुक रहा था वहां यह समस्या खत्म हुई है।
वर्जन....
एक्सप्रेसवे की सड़क, फुटपाथ और मिट्टी दबने या नाली क्षतिग्रस्त होने की समस्या हो रही है, उसे तुरंत ठीक कराया जा रहा है। एक्सप्रेसवे पर लगे कैमरों की मदद से कंट्रोल रूम से 24 घंटे हर किलोमीटर पर नजर रखी जा रही है। समस्या होते ही सुधार कराया जा रहा है। -विजय एस कुंडू, मैनेजर पीएनसी।

फोटो-35- कानपुर-लखनऊ लेन पर बेगमखेड़ा गांव के पास किमी संख्या 31.6 के पास टूटी नाली। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें