फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: नवोदय विद्यालय में कक्षा नौ और 11 की रिक्त सीटों के लिए मांगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा नौ व 11 की रिक्त सीटों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर है।
विज्ञापन

प्राचार्या प्रतिमा पुरी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2027-28 के लिए कक्षा 9 एवं कक्षा 11 में रिक्त सीटों को भरा जाना है। लेटरल एंट्री सिलेक्शन टेस्ट-2027 (एलईएसटी) के माध्यम से प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू कर दिया गया है। कक्षा नौ के लिए http://cbseitms.nic.in/2026/nvsix_9 पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। कक्षा 11 के लिए http://cbseitms.nic.in/2026/nvsxi_11 पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर है।
विज्ञापन

बताया कि कक्षा नौ में दाखिले के लिए छात्र जनपद के किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय में शैक्षिक सत्र 2026-27 में कक्षा आठ में अध्ययनरत होना चाहिए। छात्र जनपद का ही मूल निवासी होना चाहिए और जन्म तिथि एक मई 2012 से 31 जुलाई 2014 के मध्य होनी चाहिए। कक्षा 11 में आवेदन के लिए छात्र मान्यता प्राप्त विद्यालय में शैक्षिक सत्र 2026-27 में कक्षा दस में अध्ययनरत होना चाहिए। जनपद का मूल निवासी होने के साथ जन्मतिथि एक जून 2010 से 31 जुलाई 2012 के मध्य होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें