उन्नाव। सिविल लाइन स्थित पं. रामशंकर त्रिपाठी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में चल रहे 39वें त्रिदिवसीय वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन कई प्रतियोगिताएं हुईं। केला दौड़ में अर्पिता और गुब्बारा युद्ध में सौम्या गौतम ने पहला स्थान हासिल किया। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
पूर्व प्रधानाचार्य रमाकांत त्रिपाठी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जालकर शुभारंभ किया। प्राइमरी वर्ग में केला दौड़ में अर्पिता शुक्ला प्रथम, सार्थक बाजपेयी द्वितीय व समृद्धि तीसरे स्थान पर रहीं। गुब्बारा युद्ध में सौम्या गौतम ने पहला, आरोही सिंह ने दूसरा और आग्रह सैनी ने तीसरा स्थान हासिल किया। पासिंग बाल प्रतियोगिता में लावण्या प्रथम, गौरी द्वितीय व वृषांक तीसरे स्थान पर रहे।
कुर्सी दौड़ में आस्था तिवारी ने पहला स्थान पाया। आरुषी शुक्ला को दूसरे व अनीषा को तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। तीन टांग दौड़ में पीयूष, आदित्य प्रथम रहे। जिगर, वरुणराज ने दूसरा व शिवांश, प्रखर ने तीसरा स्थान पाया। कंचा दौड़ में अध्वर्यु प्रथम, तेजस द्वितीय व नैतिक तीसरे स्थान पर रहे।
निशानेबाजी में उमंग, निखिल व दिग्विजय क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। सूई धागा दौड़ में अंशिका अग्निहोत्री ने बाजी मारी। आयुषी पाल ने दूसरा व रूही शुक्ला ने तीसरा स्थान पाया। विज्ञान प्रश्नोत्तरी में जूनियर वर्ग में शैली, अनिका, आदित्य पटेल एवं अलका, हायर सेकंडरी वर्ग में सारिका, ईशू यादव, दीपांशी एवं अंशुल मिश्रा, सीनियर सेकंडरी वर्ग में शगुन कश्यप, दीक्षा गुप्ता, वंशराज एवं हर्षित शर्मा ने बेहतरीन प्रदर्शन कर टीम को विजयी बनाया।
ऐतिहासिक प्रश्नोत्तरी जूनियर वर्ग में शैली, अनिका, रिद्धि, अभिलाष, अलका वर्मा, हायर सेकंडरी वर्ग में परिधि, दीपांशी, सीनियर सेकंडरी वर्ग में जानवी व कृष्णा सिंह ने टीम को जिताया। इस मौके पर प्रबंधक विभाष मिश्र, निदेशक स्वामीनाथ द्विवेदी व प्रधानाचार्य अशोक कुमार शुक्ल आदि मौजूद रहे।