फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: ताइक्वांडो प्रतियोगिता सब जूनियर बालक वर्ग में आठ खिलाड़ियों को स्वर्ण पदक

विज्ञापन
फोटो-20-ताइक्वांडो के विजेता प्रतिभागी को मेडल पहनाते पदाधिकारी। स्रोत: आयोजक।
विज्ञापन
उन्नाव। जिला स्टेडियम में आयोजित तीसरी जिलास्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में 120 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें सब जूनियर बालक वर्ग में आठ खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीते।
विज्ञापन

सब जूनियर बालक वर्ग में जिवेंद्र, आरुष गुप्ता, तनिष्क, अथर्व यादव एवं इशांत अवस्थी व बालिका वर्ग में सिद्धि, इशिता एवं शानवी द्विवेदी ने स्वर्ण पदक हासिल किए। कैडेट बालक वर्ग में नवनीत पाल, शिवांश गुप्ता, प्रियांशु सिंह एवं उज्ज्वल सक्सेना ने स्वर्ण पदक जीता। प्रज्वल भारद्वाज, सैयद मोहम्मद अली शाह एवं सैयद मोहम्मद हैदर शाह ने रजत पदक हासिल किया। गिरीश कुमार, अवनीश पटेल एवं देवांश सिंह ने कांस्य पदक जीते।
कैडेट बालिका वर्ग में आरोही शुक्ला, जानवी सिंह एवं इच्छा कनौजिया ने स्वर्ण तथा काजल अवस्थी व नेहा ने रजत पदक हासिल किए। जूनियर बालक वर्ग में सहर्ष तिवारी, पवित्र कनौजिया एवं प्रखर बाजपेई ने स्वर्ण, उज्ज्वल भारद्वाज व अंकुश पाल ने रजत तथा आयुष श्रीवास्तव ने कांस्य पदक जीता। बालिका वर्ग में सुहानी गौतम, शगुन राठौर, माही सोनकर एवं संध्या अवस्थी ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन

फ्रेशर बालक वर्ग में यश कुमार, विहान द्विवेदी, दिवांश गुप्ता एवं नैतिक ने स्वर्ण पदक जीता। अंश सक्सेना एवं ऋतुराज कार्तिकेय ने रजत तथा सार्थक मिश्रा, देवांश सिंह, अवनीश पटेल, कार्तिकेय मिश्रा व आरव पटेल ने कांस्य पदक जीते। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ सदर विधायक पंकज गुप्ता ने किया और विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर इंडिया ताइक्वांडो के कोषाध्यक्ष डॉ. रजत आदित्य दीक्षित, प्रदेश ताइक्वांडो के सचिव तुषाल साहनी, उन्नाव ताइक्वांडो कमेटी के अध्यक्ष संजय तिवारी, उपाध्यक्ष अंशुमन तिवारी, सौरभ सिंह, जिला सचिव आकाश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें