फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: खेलो इंडिया संवाद में प्रधानमंत्री से वर्चुअल जुड़े चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के छात्र

विज्ञापन
फोटो-1-खेलो इंडिया संवाद में प्रधानमंत्री का संबोधन सुनते मुख्य अतिथि विधायक ब्रजेश रावत, यूनिव
विज्ञापन
उन्नाव। राष्ट्रीय खेल दिवस से पूर्व चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में ‘खेलो इंडिया संवाद, खेल की बात, पीएम के साथ’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें यूनिवर्सिटी के 150 से अधिक छात्र-छात्राएं ऑनलाइन माध्यम से शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं के साथ खेल, फिटनेस और युवा शक्ति पर विचार साझा किए।
विज्ञापन


राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मनाया जाता है। इस कार्यक्रम ने देशभर के युवाओं और खिलाड़ियों को प्रधानमंत्री से संवाद का अवसर दिया। इसका आयोजन ‘माय भारत’ की ओर से किया गया था। कार्यक्रम में खेलों के विकास और युवाओं की प्रतिभा निखारने पर जोर दिया गया। विकसित भारत के निर्माण में युवा भागीदारी भी मुख्य मुद्दों में से एक थी। युवाओं को विचार, सुझाव और आकांक्षाएं साझा करने का मंच मिला। मुख्य अतिथि विधायक बृजेश कुमार रावत थे।
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के प्रबंध निदेशक जय इंदर सिंह संधू ने कहा कि ‘खेलो इंडिया संवाद’ जैसे कार्यक्रम युवाओं को खेल, फिटनेस और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रेरित करने का महत्वपूर्ण मंच हैं। उन्होंने खुशी व्यक्त की कि छात्रों को प्रधानमंत्री के साथ इस राष्ट्रीय संवाद से जुड़ने का अवसर मिला। बताया कि खेल केवल शारीरिक फिटनेस का माध्यम नहीं हैं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व, टीम वर्क और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें