फोटो-15-चयन ट्रायल के दौरान कराए गए मैच में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। स्रोत: चयनकर्ता।
- फोटो : Police
उन्नाव। अंडर-14 जनपदीय क्रिकेट टीम गठन के लिए दो दिवसीय ट्रायल के पहले दिन 30 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों की दो टीमें बनाकर मैच कराया गया। इसमें चयनकर्ताओं ने प्रतिभा का आकलन किया। बंथर के एवरेस्ट क्रिकेट मैदान में सुबह 11 बजे से चयन ट्रायल शुरू हुआ। इसमें उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन में पंजीकृत 30 खिलाड़ी पहुंचे। खिलाड़ियों की दो टीमें बनाकर आपस में मैच कराया गया। सभी खिलाड़ियों ने गेंदबाजी, बल्लेबाजी, क्षेत्ररक्षण तथा विकेट कीपिंग का प्रदर्शन किया।
चयनकर्ताओं में जिला क्रिकेट एसोसिएशन के महामंत्री पीके मिश्रा, ओम मिश्रा व साकिर हुसैन ने गंभीरता से सभी खिलाड़ियों की प्रतिभा का आकलन किया। महामंत्री ने बताया कि मंगलवार को दूसरे चरण का ट्रायल इसी मैदान में होगा। इसके बाद टीम की घोषणा की जाएगी।