फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: एक्सप्रेसवे पर खराब ट्रक में पीछे से टकराई बाइक, पुरोहित की मौत

विज्ञापन
फोटो-19- आयुष शुक्ला (फाइल फोटो) - फोटो : Police
विज्ञापन
जमुरादाबाद (उन्नाव)। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर जोगीकोट गांव के पास सड़क पर खड़े खराब ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार बाइक टकरा गई। इससे बाइक सवार पुरोहित की मौके पर मौत हो गई। वह हेलमेट लगाए थे।
विज्ञापन

लखनऊ के थाना दुबग्गा के गांव माधौपुर निवासी आयुष (19) पुत्र राजगोपाल शुक्ला वर्ष 2025 में गुरुकुल से पढ़ाई कर घर लौटे थे। अब पुरोहित का काम कर रहे थे। सोमवार सुबह नौ बजे आयुष बाइक से पूजन सामग्री लेकर पुरोहित कार्य के लिए कन्नौज जा रहे थे। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बेहटामुजावर थानाक्षेत्र के जोगीकोट गांव के पास पहले से सड़क घेरकर खड़े खराब ट्रक में पीछे से बाइक टकरा गई। उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची यूपीडा और पीआरवी पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ खराब ट्रक को क्रेन की सहायता से रास्ते से हटवाकर टोल प्लाजा के पास खड़ा कराया। आयुष की जेब में मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी गई। हादसे का शिकार आयुष दो बहनों का इकलौता भाई और मां सीता और पिता के बुढ़ापे का सहारा था। रक्षाबंधन के चार दिन पहले इकलौते भाई की मौत से बहन रिद्धि और निशि बेहाल हैं।
विज्ञापन

बेहटामुजावर थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि खराब खड़े ट्रक में पीछे से बाइक टकराई थी। रफ्तार तेज होने से हेलमेट टूटने के बाद सिर में गंभीर चोट लगी और मौत हो गई।

फोटो-19- आयुष शुक्ला (फाइल फोटो)- फोटो : Police

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें