फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: 26.17 करोड़ से सात मीटर चौड़ा होगा माखी-रसूलाबाद मार्ग

विज्ञापन
फोटो-3-क्षतिग्रस्त माखी-रसूलाबाद मार्ग से निकलते वाहन। संवाद
विज्ञापन
उन्नाव। प्रदेश सरकार ने आवागमन की दृष्टि से महत्वपूर्ण माखी-रसूलाबाद मार्ग के चौड़ीकरण को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना के लिए 26.17 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। पहली किस्त के रूप में 5.23 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं। मार्ग की वर्तमान चौड़ाई 3.75 मीटर है जिसे बढ़ाकर सात मीटर किया जाएगा।
विज्ञापन

करीब 15.06 किलोमीटर लंबा माखी-रसूलाबाद मार्ग दो से तीन जिलों को जोड़ता है और आवागमन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसकी चौड़ाई कम होने से अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। मार्ग क्षतिग्रस्त भी हो गया है। इसी समस्या को देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने मार्ग के चौड़ीकरण और नवीनीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा था जिसे अब स्वीकृति मिल गई है।
मार्ग के चौड़ीकरण से लगभग 50 हजार की आबादी को आवागमन में सुविधा मिलेगी। इसके अतिरिक्त यह मार्ग विभिन्न जनपदों के बीच यात्रा को भी सुगम बनाएगा। बिल्हौर और बांगरमऊ से आने वाले वाहन इस मार्ग का उपयोग करके संडीला और हरदोई तक पहुंच सकेंगे। इसी प्रकार, लखनऊ से आने वाले यात्री मियागंज, रसूलाबाद होते हुए बांगरमऊ के जरिए बिल्हौर और कानपुर तक जा सकेंगे। हरदोई से भी वाहन इसी मार्ग से होकर लखनऊ और कानपुर की यात्रा कर सकेंगे।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग निर्माणखंड-1 के एक्सईएन सुबोध कुमार ने बताया कि मार्ग के चौड़ीकरण व नवनिर्माण की मंजूरी मिल चुकी है और बजट भी स्वीकृत होकर पहली किस्त जारी हो गई है। टेंडर प्रक्रिया कराई जा रही है जिसके बाद निर्माण कार्य शीघ्र ही शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें