फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बैट निकालने के लिए दो सहायक शिक्षक भिड़े, मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहटा मुजावर। क्षेत्र के रूरी सादिकपुर के मजरे प्रतापखेड़ा गांव के कंपोजिट विद्यालय में छात्रों के लिए बैट निकालने के दौरान दो सहायक शिक्षकों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों शिक्षकों में मारपीट हो गई। घायल शिक्षक को पीआरवी ने सीएचसी बांगरमऊ भेजा। दोनों शिक्षकों की तहरीर पर पुलिस ने मेडिकल कराया और जांच शुरू की है।
विज्ञापन

शहर के इंदिरा नगर निवासी अजीत कुमार कुशवाहा रूरी सादिकपुर के मजरा प्रतापखेड़ा कंपोजिट विद्यालय में सहायक शिक्षक के पद पर तैनात हैं। यहां एक प्रधानाध्यापक और एक सहायक शिक्षक भी तैनात हैं। शुक्रवार करीब 8.30 बजे अजीत कुमार विद्यालय पहुंचे। छात्रों ने उनसे खेलने के लिए बैट देने का अनुरोध किया। प्रधानाध्यापक से चाबी लेकर छात्रों के लिए शिक्षक बैट निकालने लगे।
तभी दूसरे शिक्षक दिलीप ने अपने बक्से का ताला खोलने का विरोध किया। इसको लेकर दोनों में मारपीट हो गई। इसमें शिक्षक अजीत घायल हो गए। पीआरवी ने एंबुलेंस से घायल शिक्षक को बांगरमऊ सीएचसी भेजा। डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज किया। सूचना पर पहुंचे भाई सुजीत कुमार निजी वाहन से थाने लेकर पहुंचे। घायल शिक्षक ने दिलीप पर लोहे की राॅड से हमला करने की पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

दूसरे शिक्षक दिलीप ने बिना पूछे बक्से का ताला तोड़ने और मारपीट करने की तहरीर दी। पुलिस ने दोनों का गंजमुरादाबाद सीएचसी में मेडिकल कराया। थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने बताया कि दोनों की तहरीर मिली है। मेडिकल के लिए भेजा गया है। तहरीर खंड शिक्षाधिकारी को भेजी जाएगी। जांच होने पर कार्रवाई की जाएगी। प्रधानाध्यापक हरीकरण सिंह ने बताया कि बैट निकालने को लेकर मामूली विवाद हुआ है। इसकी जानकारी खंड शिक्षा अधिकारी को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें