फोटो-17-बिछिया के नौगवां गांव में आयोजित दंगल में एक दूसरे को पटकनी देने का प्रयास करते पहलवान।
- फोटो : mathura
असोहा। बिछिया ब्लाक के नौगवां में बृहस्पतिवार को कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बंथर के विपिन ने गंगानगर के आकाश को पटकनी देकर दंगल केसरी का खिताब जीत लिया।
दंगल की शुरुआत पूर्व विधायक उदयराज यादव ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर कराया। पहली कुश्ती ओरहर के अर्जुन पहलवान और चौबेपुर के उमेश पहलवान के बीच हुई। कड़े मुकाबले में अर्जुन ने उमेश को हराया। इसके बाद देवारा के सर्वेश ने बाराबंकी के राहुल चित कर जीत हासिल की।
दंगल केसरी के लिए बंथर के विपिन और गंगानगर के आकाश पहलवान के बीच मुकाबला हुआ। कड़े मुकाबले में आकाश को चित करके विपिन ने दंगल केसरी का खिताब जीता। आयोजकों की ओर से उन्हें 21 हजार रुपये का पुरस्कार और शील्ड दी गई। आयोजक अनुज यादव ने अतिथियों को प्रतीक चिन्ह व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। पूर्व प्रमुख बीतेंद्र यादव, राम प्रसाद यादव, सुशील यादव, राकेश यादव, अवध, देवेंद्र यादव, सतीश कुमार, रंजीत कुमार, नीरज, सूरज आदि मौजूद रहे।