फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: तालाब में गिरी एचटी लाइन, 14 घंटे बिजली आपूर्ति प्रभावित

विज्ञापन
फोटो-12-बिजली का तार जोड़ने के लिए नाव से जाते बिजली कर्मी। स्रोत: कर्मचारी  सफीपुर
विज्ञापन
सफीपुर। मियागंज विकासखंड क्षेत्र के औरास फीडर से जुड़ी 11 हजार लाइन की एचटी लाइन बृहस्पतिवार रात 12 बजे टूटकर तालाब में गिर गई। शुक्रवार की सुबह नाव से जाकर बिजली कर्मियों ने तार जोड़कर आपूर्ति बहाल कराई।
विज्ञापन

उपखंड कार्यालय से औरास फीडर से जुड़ी 11 हजार लाइन का तार कस्बा हैदराबाद स्थित तालाब में टूटकर गिर गया। रात में तार न जुड़ पाने पर उपखंड कार्यालय में तैनात कर्मचारियों ने रात भर दो फेज पर लाइन चलाई। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे एसडीओ धर्मेंद्र कुमार और जेई रामू लोधी ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
नाव की व्यवस्था कर कर्मी सूफियान खान, लाइनमैन विकास कुमार, कौशलेंद्र उर्फ बउवा व रामदास खंभे तक पहुंचे। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तार जोड़ा जा सका। इस दौरान करीब 14 घंटे आपूर्ति प्रभावित रही। एसडीओ ने बताया कि तार जोड़ने के बाद शुक्रवार दोपहर तीनों फेस चालू करा दिए गए।
विज्ञापन


आज सात घंटे प्रभावित रहेगी बिजली आपूर्ति
नवाबगंज। अजगैन बिजली उपकेंद्र में शनिवार को कई फीडरों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अजगैन उपखंड अधिकारी रुद्र प्रताप ने बताया कि रिवैंप योजना के तहत 33 केवी हसनगंज लाइन का रिकंडक्टरिंग कार्य कुसुंभी ग्रामसभा में कराया जाना है। इसी कारण सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक वृंदावन बटलर लाइन, रायपुर गढ़ी फीडर और नवई फीडर से जुड़े क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें