फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: जिला प्रभारी मंत्री ने की विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जिले की प्रभारी व उच्चशिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने जिले के विकास कार्यों, कानून व्यवस्था की समीक्षा की और सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों पर अधिकारियों से चर्चा की। बैठक में सेतु निगम और एनएचएआई के अधिकारियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान उन्होंने बाढ़ नियंत्रण और जलभराव से नुकसान का सही आकलन कर समय पर सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग में सर्प और रेबीज की दवाइयों की समुचित व्यवस्था न होने पर नाराजगी जताई। जिला अस्पताल, सीएचसी और पीएससी पर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने को कहा गया। लोक निर्माण विभाग को बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत, झाड़ियों की कटाई और पैच वर्क के निर्देश दिए गए। मंत्री ने कहा कि सड़कें विकास की नींव हैं, इन्हें तत्काल दुरुस्त किया जाए। उन्होंने सेतु निगम और एनएचएआई के अधिकारियों की अनुपस्थिति पर नारजगी व्यक्त की। पुलिस अधिकारियों को पीड़ित की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करने और पीड़ित को न्याय दिलाने पर जोर दिया गया।
उन्होंने 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान पर चर्चा की। बताया कि यह अभियान प्रधानमंत्री के 25 वर्षों की निरंतर सेवा के उपलक्ष्य में आयोजित हो रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है। अभियान के तहत दिव्य कार्यक्रम, चित्र सेवा, ग्राम चौपाल और पुस्तकालयों का लोकार्पण जैसे अनेक कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं। जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने मंत्री के दिशा निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

विधायक पंकज गुप्ता, बृजेश रावत, बंबालाल दिवाकर, अनिल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी,सीडीओ कृतिराज, एडीएम सुशील कुमार गोंड, एएसपी अखिलेश सिंह, पीडी तेजवंत सिंह, सीएमओ डॉ. एके शर्मा सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें