फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पोस्टर प्रतियोगिता में योगी ग्रुप की बालिकाएं अव्वल

विज्ञापन
फोटो-28- तैयार किए गए पोस्टर दिखातीं छात्राएं। स्रोत: ​​शिक्षक
विज्ञापन
बांगरमऊ। बैगलेस डे पर कंपोजिट स्कूल धन्नापुरवा सकरौली में शिक्षक कौशलेंद्र कुमार ने छात्रों को वर्षा जल संचयन के महत्व और संरक्षण के तरीके बताए। इसके बाद विद्यालय में तीन समूहों में पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें योगी ग्रुप की बालिकाओं ने बाजी मारी।
विज्ञापन

बच्चों ने पोस्टरों के माध्यम से वर्षा जल को संरक्षित करने और जल की बर्बादी रोकने का संदेश दिया। पोस्टर प्रतियोगिता में निधि गौतम, उषा वर्मा, मानसी, अर्पिता, आयुष, अर्जुन, और वंशदीप ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर शिक्षक सर्वेश कुमार वर्मा, ठाकुर प्रसाद, देवेंद्र प्रताप सिंह, अभिषेक तिवारी, रजिया खातून, शिखा सिंह और संतोष कुमार सिंह मौजूद रहे। (संवाद)

छात्रों को प्राकृतिक खेती की दी जानकारी
पुरवा। ब्लॉक क्षेत्र के गांव बनिगांव और पासाखेड़ा के कंपोजिट स्कूलों में बैगलेस डे पर शैक्षिक एवं व्यावहारिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। छात्रों को वर्षा जल संचयन एवं संरक्षण, जल परीक्षण, कृषि विज्ञान संबंधी गतिविधियों तथा प्राकृतिक खेती के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

बच्चों ने जल के महत्व, जल की गुणवत्ता की जांच, वर्षा जल को संरक्षित करने के उपाय तथा जल के विवेकपूर्ण उपयोग के बारे में जाना। शिक्षकों ने छात्रों को बताया कि बैगलेस डे का उद्देश्य बच्चों को केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित न रखकर उन्हें स्थानीय परिवेश, कृषि, जल एवं पर्यावरण से जोड़ते हुए व्यावहारिक और जीवनोपयोगी ज्ञान प्रदान करना है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें