फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: श्रीकृष्ण शोभायात्रा की झांकियों ने मन मोहा

विज्ञापन
फोटो-15-श्रीकृष्ण शोभायात्रा में राधा-कृष्ण के वेश में कलाकार। संवाद
विज्ञापन
उन्नाव। शहर में बृहस्पतिवार को श्रीकृष्ण शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में विभिन्न देवी-देवताओं की झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। भजन और गीतों पर श्रद्धालु जमकर थिरके।
विज्ञापन

शोभायात्रा आवास विकास कॉलोनी स्थित पटेल पार्क से दोपहर 12 बजे पूजन के बाद शुरू हुई। आयोजक सुशील यादव और संरक्षक मुकेश कुमार यादव, रामबोध शुक्ला, अनिल सिंह, राजेश कुमार यादव साधु भी यात्रा में शामिल थे। यात्रा में 21 घुड़सवार आगे-पीछे चल रहे थे। बड़े वाहनों से भगवान गणेश, राधा-कृष्ण, हनुमानजी सहित अन्य देवी-देवताओं की झांकियां निकाली गईं। श्रीकृष्ण-राधा और गोप-गोपियों के वेश में कलाकारों ने शानदार नृत्य प्रस्तुत किए।
व्यवस्थापकों सतीश यादव, धीरेंद्र यादव, अमित धर द्विवेदी और डॉ. मनीष सेंगर ने श्रद्धालुओं का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। यात्रा मुख्य मार्ग, आईबीपी तिराहा और छोटे-बड़े चौराहे से होते हुए शेखपुर नहर के पास पांडाल में पहुंची। इस दौरान हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की का उद्घोष होता रहा।
विज्ञापन

शोभायात्रा का समापन देर शाम तक चले भंडारे में प्रसाद वितरण के साथ हुआ। सदर विधायक पंकज गुप्ता और पूर्व विधायक उदयराज यादव मौजूद रहे। बसपा नेता देवेंद्र सिंह, विमल द्विवेदी, अंकित परिहार भी उपस्थित थे। मुन्ना सिंह सभासद, मनोज यादव और आरिफ शानू सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी शामिल हुए।

फोटो-15-श्रीकृष्ण शोभायात्रा में राधा-कृष्ण के वेश में कलाकार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें