फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे... बारिश खत्म होने तक करें मुफ्त सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर सड़क में आई खामियों के बाद एनएचएआई ने टोल वसूली पर रोक लगा दी थी। एनएचएआई बारिश रुकने पर सितंबर के आखिरी सप्ताह में सड़क की ओवरले कराने की तैयारी में है। अधिकारियों का कहना है कि ओवरले होते ही टोल बूथ चालू करके निर्धारित टैक्स वसूली शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

लोकार्पण के बाद से एक्सप्रेसवे की सड़क में आई खामियों ने एनएचएआई की काफी किरकिरी कराई थी। इसके बाद आठ अगस्त को लखनऊ के तत्कालीन पीडी नकुल प्रकाश वर्मा को हटा दिया गया था और पूर्व पीडी सौरभ चौरसिया के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई थी इसके साथ ही निर्माण एजेंसी के भी तीन इंजीनियरों को एनएचएआई के कामों के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था। खामियों के कारण वाहन चालकों को आरामदायक सफर न दे पाने के कारण टोल वसूली पर भी रोक लगा दी गई थी। करीब एक महीने से इस एक्सप्रेसवे पर मुफ्त में सफर कर रहे लोग सितंबर के बाद बिना टोल सफर नहीं कर सकेंगे। निर्माण एजेंसी सड़क को ओवरले करके जर्क खत्म करने के साथ ही सड़क को सपाट बनाएगी। सुविधाजनक सफर शुरू होते ही निर्धारित दर के अनुसार टोल चुकाना होगा।
वर्जन...
बारिश रुकने और सड़क व किनारे के फुटपाथ व मिट्टी ठीक से सूखने के बाद और सुधार कराए जाएंगे। आईआईटी रिपोर्ट भी आने वाली उसकी ओर से दिए गए सुझावों के आधार पर सुधार कराए जाएंगे। एक्सप्रेसवे में जर्किंग व अन्य समस्याओं को दूर करने के बाद टोल शुल्क शुरू कर दिया जाएगा।- नवरतन,पीडी एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें