फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पेट में आई चोट से हुई थी युवती की मौत, शरीर पर चोट के छह निशान

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनिक। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर टीकरगढ़ी मोड़ के पास मंगलवार देर रात खून से लथपथ मिली महिला की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत और पहचान न होने पर पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। इसमें पेट में आई चोट से मौत की पुष्टि हुई है। वहीं, शरीर पर कुछ छह चोटें मिली हैं।
विज्ञापन

हाईवे किनारे दही थानाक्षेत्र के टीकरगढ़ी मोड़ के पास मंगलवार रात करीब 35 साल की महिला लहूलुहान हालत में पड़ी थी। इसकी जानकारी पर पुलिस ने उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा था। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने मार्ग दुर्घटना की शंका जाहिर की थी। जिस स्थान पर शव मिला था, वहां सन्नाटा होने से लोगों ने हत्या की आशंका जताई थी। पुलिस ने तीन दिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व सीसीटीवी की मदद से मृतका की पहचान कराने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली।
पुलिस के मुताबिक, महिला ने छींटदार हल्के काले रंग का सूट व हरे रंग का सलवार पहन रखा था। शिनाख्त की निर्धारित समयावधि पूरी होने पर शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार कर दिया। पोस्टमार्टम में शरीर में कुल छह चोट मिली। जिनमें पेट में आई चोट से मौत की पुष्टि हुई है। दही थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि 72 घंटे पूरे होने के बाद शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें